Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल को लेकर IPL 2021 में क्या है किंग्स इलेवन पंजाब का प्लान

स्पोर्ट्स डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन आइपीएल 2020 में भी निराश करने वाला रहा। हालांकि टीम के कप्तान केएल राहुल इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जरूर रहे, लेकिन उनकी टीम उनकी तरह सफल नहीं हो पाई। इस टीम का प्रदर्शन लीग के आखिरी में जरूर सुधरा, लेकिन तब तक देर हो चुकी और और पंजाब प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। किंग्स इलेवन पंजाब टीम के को-ओनर नेस वाडिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले साल होने वाले आईपीएल में क्रिस गेल पंजाब की टीम में हर मुकाबले में शामिल होंगे। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस सीजन गेल को शुरुआती मैचों में टीम का अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी थी और उन मैचों में टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। आधे टूर्नामेंट बीत जाने के बाद गेल को टीम में शामिल किया गया था और उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था।


नेस वाडिया ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, 'टीम मैनजमेंट ने जो किया जो उनको टीम के लिए सही लगा। यह जरूरी है कि आप अनुभवी खिलाड़ियों को बैक करें और गेल ने यह साबित किया है कि उनको अगले सीजन हर मुकाबला खेलना चाहिए।' क्रिस गेल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने शुरुआती पांच मैचों में टीम में शामिल नहीं किया था और अगले 2 मैच वो बीमार होने के चलते नहीं खेल सके थे।

क्रिस गेल आईपीएल 2020 के अपने पहले ही मैच में शानदार हाफसेंचुरी लगाई थी और पंजाब के इस सीजन के लगातार हार के क्रम को भी तोड़ा था। गेल के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद पंजाब की टीम ने अगले पांच मैचों में लगातार जीत दर्ज की थी और कैरेबियाई बल्लेबाज ने हर मैच में बल्ले से अहम योगदान दिया था। गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में 7 मैचों में 137.14 के स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए थे।



Herald