

स्पोर्ट्स डेस्क। पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स के खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से मुकाबला जीतकर 5वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया। मैच में दिल्ली के ओपनर मार्कस स्टोइनिस को ट्रेंट बोल्ट ने पहली ही गेंद पर आउट कर वापस भेजा। टूर्नामेंट के 13 साल के फाइनल के इतिहास में यह पहला मौका था जब कोई बल्लेबाज पहली ही गेंद पर आउट होकर लौटा।

अब तक खेले गए टूर्नामेंट के 12 फाइनल मुकाबलों में ऐसा कभी नहीं हुआ था कि पहली गेंद पर विकेट गिरे। स्टोइनिस पारी की पहली ही गेंद पर बोल्ट की गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे। बिना खाता खोले आइपीएल फाइनल में पहली गेंद पर आउट होने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

वैसे कमाल की बात यह रही कि जब मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान स्टोइनिस को गेंदबाजी का दी गई तो उन्होंने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया। 5वें ओवर को करने आए स्टोइनिस ने पहली गेंद पर डिकॉक को विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों कैच करवाया।
Herald