Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुछ इस तरह कोहली की बाहों में नजर आईं अनुष्का, किया KISS

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज (5 नवंबर) को 32 साल के हो गए हैं. कोहली ने अपना 32वां जन्मदिन अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथी खिलाड़ियों के साथ मनाया. विराट इन दिनों आईपीएल में बिज़ी हैं, मगर पत्नी अनुष्का शर्मा और टीम ने विराट के बर्थडे को ख़ास बनाया। विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ फोटो शेयर करके अपना प्यार ज़ाहिर किया। इन तस्वीरों में अनुष्का और विराट का रब ने बना दी जोड़ी वाला अंदाज़ नज़र आ रहा है।

पहली तस्वीर में अनुष्का, विराट के आगोश में हैं और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अनुष्का विराट को किस कर रही हैं। इन प्यारी तस्वीरों को देखकर फैंस भी काफ़ी उत्साहित हैं और तस्वीरों को ख़ूब पसंद किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों पर इमोजी के ज़रिए मज़ेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पहले रोने वाली इमोजी बनायी, फिर दिल वाली इमोजी बनाकर इस ख़ूबसूरत कपल की ख़ुशियां साझा कीं।


तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहन रखे हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने एक हर्ट इमोजी बनाया है. इन तस्वीरों को अब तक लाखों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं. तस्वीरों में अनुष्का और विराट एक दूसरे को हग करते दिखाई पड़ रहे हैं. मालूम हो कि अनुष्का शर्मा इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और आईपीएल के दौरान वह विराट कोहली के साथ हैं.



Herald