

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 27 नवंबर से तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया इन दिनों सिडनी में है और 22 नवंबर (रविवार) को भारतीय क्रिकेटरों ने इंटर-टीम प्रैक्टिस मैच खेला। विराट कोहली की कप्तानी वाली सीके नायडू इलेवन का मुकाबला केएल राहुल की कप्तानी वाली रंजीतसिंहजी इलेवन से था। दोनों टीमों 40-40 ओवर खेलना था।

यह प्रैक्टिस मैच टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा था। इंडियन क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस प्रैक्टिस मैच की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की गईं। मैच विराट कोहली की कप्तानी वाली सीके नायडू इलेवन ने जीता। मैच की शुरुआत में बारिश ने खलल डाली, लेकिन इसके बाद बादल साफ हो गए और मैच शुरू हो गया।
रंजीतसिंह जी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की और मयंक अग्रवाल- शिखर धवन ने पारी का आगाज किया। टीम ने 235 रन बनाए, राहुल ने 66 गेंद पर 83 रनों की पारी खेली। 26 गेंद और पांच विकेट शेष रहते सीके नायडू इलेवन ने लक्ष्य का पीछा कर लिया। पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। कप्तान विराट ने 58 गेंद पर 91 रनों की पारी खेली।
Herald