

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के क्वॉलिफायर में शनिवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कराची किंग्स ने सुपर ओवर में मुल्तान सुल्तांस की टीम को हराकर पहली बार पीएसएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई। कोरोना वायरस के चलते पीएसएल को मार्च में स्थगित कर दिया गया था और अब इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ मुकाबले खेले जा रहे हैं। मुल्तान की तरफ से खेल रहे इमरान ताहिर ने बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच पकड़ने के बाद बेहद अलग तरीका का जश्न मनाया, जिसके बाद वो ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
Sohail Tanvir removes Sharjeel Khan cheaply and Imran Tahir takes an excellent catch
— Cricingif (@_cricingif) November 14, 2020
Karachi Kings are 23/1 in the fourth over#HBLPSLV #PhirSeTayyarHain #MSvKK pic.twitter.com/R4hpp7yUtN
दरअसल, यह घटना तब हुई जब कराची किंग्स की टीम मुल्ताान सुल्तांस द्वारा दिए गए 142 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। चौथे ओवर की पहली ही गेंद को कराची के ओपनिंग बल्लेबाज ने लेग साइड की तरफ हवा में खेला और वहां फील्डिंग कर रहे इमतरान ताहिर ने डाइव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा। कैच पकड़ने के बाद ताहिर उसी समय मैदान पर अलग अंदाज में इस कैच का जश्न का मनाते दिखाई दिए। ताहिर के जश्न मनाने के इस तरीके को लोगों ने ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया और कई मीम शेयर किए।
Finally Imran Tahir Stop Running ????????#KKvMS pic.twitter.com/ZUiZsxv9ue
— Mansoor Aziz (@Mansoor56148704) November 14, 2020
कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए मैच में मुल्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में रवि बोपारा की 40 रनों की पारी के चलते 7 विकेट खोकर 141 रन बनाए। जवाब में कराची किंग्स कप्तान बाबर आजम की 65 रनों की बेहतरीन पारी के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन ही बना सकी और मैच टाइ हो गया। सुपर ओवर में कराची किंग्स की तरफ से मोम्मद आमिर 14 रनों का बचाव करने में सफल रहे।
Herald