

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान सुपर लीग के 2020 संस्करण को आखिरकार आठ महीने के इंतजार के बाद अपने दो फाइनलिस्ट मिल गए. COVID-19 के प्रकोप के कारण मार्च में लीग चरण के बाद टूर्नामेंट को अचानक रोकना पड़ा. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्लेऑफ कराने में कामयाब रहा. पीएसएल का दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला गया. लाहौर ने इस मुकाबले को 25 रन से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया, अब उनका फाइनल मुकाबला कराची किंग्स के साथ होगा.

इस जीत के साथ ही लाहौर की टीम पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। वहां उसका मुकाबला 17 नवंबर को कराची किंग्स से होगा। इन दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने का मतलब यह है कि PSL को अब नया चैंपियन मिलेगा। इस मैच में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया। वहीं, डेविड विज और हारिस रऊफ हीरो बनकर सामने आए।
The most beautiful scene of the match!! ????
— Ali Ahmed (@iam4adi) November 15, 2020
Haris Rauf has proved that seniors should be respected ♥️????#lala pic.twitter.com/tWfgnONieD
रविवार को खेले गए इस मुकाबले में हारिस राउफ ने शाहिद अफरीदी को बोल्ड मारा और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Herald