Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंटरव्यू दे रहे थे क्विंटन डि कॉक, पीछे से आईं नीता अंबानी, कैमरे को देखते ही बोलीं- Sorry

स्पोर्ट्स डेस्क। ट्रेंट बोल्ट की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा की कप्तानी पारी से मुंबई इंडियन्स ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीता. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) पांचवीं बार चैम्पियन बना है.रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी और ट्रेंट बोल्ट की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने घुटने टेक दिए और मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार आईपीएल टाइटल जीता. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) पांचवीं बार चैम्पियन बना है.

जीत के बाद मुंबई ने खूब जश्न मनाया. उस जश्न में फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी भी पहुंचीं. उन्होंने ग्राउंड पर खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाया. जीत के बाद क्विंटन डि कॉक और नाथन कूल्टर-नाइल लाइव टीवी पर इंटरव्यू दे रहे थे. तभी नीता अंबानी पीछे से आईं और खिलाड़ियों को बधाई देने लगीं.


उनको नहीं पता था कि वो इंटरव्यू दे रहे हैं. दोनों को बधाई देने के बाद जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ी तो वो सॉरी बोलकर पीछे चली गईं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Herald