Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पार्थिव पटेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, महज 17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बुधवार को टि्वटर पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की।पटेल ने टि्वटर पर लिखा, 'आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर रहा हूं और इसी के साथ मेरा 18 साल लंबा करियर समाप्त हो रहा है। मैं कई लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। बीसीसीआई ने मुझ पर बहुत ज्यादा विश्वास जताया और 17 साल के एक लड़के को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला।


पटेल ने अपने टि्वटर पर पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली का शुक्रिया अदा किया। जिनकी कप्तानी में पटेल ने डेब्यू किया था।पटेल ने लिखा, 'मैं खास तौर पर दादा का ऋणी हूं, मेरे पहले कप्तान, जिन्होंने मुझ पर काफी विश्वास जताया। पटेल ने साल 2002 में भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंगम में डेब्यू किया। वह भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा विकेटकीपर थे। उस समय उनकी उम्र 17 साल 153 दिन थी। उनका करियर हालांकि ठीक ही चल रहा था लेकिन 2004 में दिनेश कार्तिक और फिर महेंद्र सिंह धोनी के आने के बाद पटेल टीम के नियमित सदस्य नही रह पाए।

35 वर्षीय पटेल ने अपने 18 साल के करियर में भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे इंटरनैशनल और दो टी20 इंटरनैशनल मुकाबले खेले। घरेलू क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने गुजरात के लिए 194 मैच खेले। वह जनवरी 2018 में भारत की जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली ऐतिहासिक टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे। इसके एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारतीय दल में भी पटेल शामिल थे।



Herald