

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द मम्मी बनने वाली हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने विराट कोहलीके साथ अपने एक तस्वीर ये साथ ये खुशखबरी साझा की थी. अनुष्का और विराट दोनों ने ये ट्वीट किया था, जिसको सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया. ट्विटर इंडिया ने अब यह घोषणा की है कि विराट कोहली का ट्वीट 2020 का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ट्वीट है.
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️???? pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ 27 अगस्त 2020 को एक फोटो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने पेरेंट्स बनने के बारे में बताया था. तस्वीर में अनुष्का को काले पोल्का-डॉट वाली ड्रेस पहने हुए देखा गया था, जबकि विराट उनके पीछे खड़े थे. आधिकारिक ट्विटर इंडिया ने विराट कोहली के ट्वीट को कैप्शन के साथ री-शेयर किया और लिखा- '2020 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट'.दोनों के फैंस ने उनके ट्वीट को काफी पसंद किया. विराट और अनुष्का की ये तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी. लोगों ने अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दिया है
Herald