Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नटराजन ने डेब्यू टी20 सीरीज में ही बुमराह व मलिंगा की बराबरी की

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 12 रन से जीत लिया। हालांकि, टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी। आठ दिसंबर को हुए आखिरी मैच के बाद हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे और उन्होंने अपनी ट्रॉफी युवा तेज गेंदबाज टी नटराजन को सौंपकर सभी का दिल जीत लिया था। अब भारतीय क्रिकेट के नए यार्कर स्पेशलिस्ट कहे जा रहे टी नटराजन ने ट्वीट के जरिए सभी का आभार जताया है।


टी नटराजन ने 9 दिसंबर को ट्वीट कर कहा, ‘पिछले कुछ महीने बिल्कुल स्वप्निल रहे। टीम इंडिया के लिए पहली बार खेला। हमने टी20 सीरीज जीती। एक सपना सच हो गया। चैंपियंस के साथ ने इसे विशेष बना दिया। टीम के साथियों द्वारा लगातार समर्थन और उत्साहवर्धन किए जाने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए हर किसी का धन्यवाद।’


टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले क्योंकि उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया था। टी नटराजन को इस सीरीज में मौका मिला और उन्होंने खुद को साबित करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ी। उन्होंने तीन मैचों में कुल छह विकेट लिए और एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया में कंगारू टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नटराजन ने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर डाली। बुमराह ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में छह विकेट लिए थे और ऐसा ही कमाल लसिथ मलिंगा ने साल 2017 में किया था। अब एक बार फिर से ऐसी ही सफलता टी नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दोहराया।



Herald