Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की सदी की सबसे धीमी शुरुआत, 28 गेंदों में खुला खाता

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन मेजबान टीम बल्लेबाजी को उतरी। उसने अपना खाता खोलने में 28 गेंद खेलीं जिससे उसके नाम धीमी शुरुआत का एक रेकॉर्ड दर्ज हो गया।

भारत की पहली पारी दूसरे दिन 244 रन पर सिमटी। कैप्टन विराट कोहली ने सर्वाधिक 74 रन बनाए, जो पहले दिन रन आउट हो गए थे। दूसरे दिन में 4.1 ओवर खेलने के बाद ही भारतीय टीम ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क ने 53 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि पैट कमिंस ने 48 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन को 1-1 विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड और जो बर्न्स ओपनिंग को उतरे और दोनों ने 4.3 ओवर तक कोई रन नहीं बनाया। फिर वेड ने उमेश यादव के पारी के 5वें ओवर की चौथी गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका लगाया और टीम और अपना खाता खोला।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास की यह सदी की सबसे धीमी शुरुआत है, जब उसने खाता खोलने के लिए 28 गेंद खेलीं। मेजबान टीम को पहले रन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।



Herald