

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया को शुरुआत के दोनों मुकाबलों में करारी शिकस्त दी और सीरीज को अपने नाम कर लिया। वनडे के बाद भारत को टी20 सीरीज खेलनी है जिसके बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज में जो खिलाड़ी शामिल है वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं और अभ्यास के साथ-साथ ये खिलाड़ी मजे भी कर रहे है.
भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन अपनी बेटियों के साथ आउटिंग पर निकले. ऑफ स्पिनर अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें तीन खिलाड़ी अपने बच्चों के साथ पार्क में घूमते हुए नजर आ रहे हैं. ये तीनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा. एडिलेड टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला दिन-रात का टेस्ट होगा.
Herald