

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आखिरकार चार माह बाद अपने बेटे अगस्त्या से मिले। हार्दिक ने अपने बेटे से मिलने की तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'राष्ट्रीय कर्तव्य से लेकर पिता के कर्तव्य तक।' इस तस्वीर में हार्दिक अपने बेटे अगस्त्या को गेद में लेकर दूध पिलाते नजर आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे के साथ शनिवार को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में पंड्या अपने बेटे को बोतल से दूध पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया है 'नैशनल ड्यूटी के बाद पिता की ड्यूटी।'From national duty to father duty ❤️ pic.twitter.com/xmdFMljAO1
— hardik pandya (@hardikpandya7) December 12, 2020
'नच बलिये' फेम नताशा स्टैनकोविच और हार्दिक के बेटे अगस्त्य का जन्म 30 जुलाई को हुआ था। हार्दिक की इस तस्वीर के बाद उनके फैंस काफी कॉमेंट कर रहे हैं। कोई पंड्या को दुनिया का बेस्ट और केयरिंग फादर बोल रहा है तो कोई उन्हें इस तरह के पलों को इंजॉय करने के लिए बधाई दे रहा है।हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा भी सोशल मीडिया पर अकसर छाई रहती हैं। इतना ही नहीं वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ फोटो-वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
Herald