Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शादी को 5 साल पूरे होने पर बोले रोहित शर्मा, MI ने खास अंदाज में दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के हिट मैन रोहित शर्मा आज यानि 13 दिसंबर को शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं. रोहित ने साल 2015 में रीतिका सजदेह से शादी रचाई थी. शादी के सालगिरह के मौके पर रोहित ने सोशल मीडिया पर वाइफ रीतिका के साथ तस्वीर शेयर की है और साथ ही प्यारा मैसेज भी लिखा है.

रोहित ने तस्वीर शेयर कर लिखा, '5 साल का प्यार के, और हमने अंत तक नॉ़ट आउट रहने की प्लानिंग की है.' रोहित शर्मा को उनके शादी की सालगिरह पर जमकर बधाईयां मिल रही हैं.


इसी दिन रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली वनडे मैच में अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया था. ICC ने ट्वीट कर रोहित शर्मा की इस पारी को याद किया है. रोहित शर्मा की रीतिका से मुलाकात पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के जरिए हुई थी. रीतिका युवराज की राखी बहन भी हैं. शादी से पहले रितिका रोहित की स्पोर्ट्स ईवेंट मैनेजर थीं. दोनों करीब 6 साल से एक दूसरे को जानते थे.

इसके बाद दोनों एक दूसरे को करीब छह साल तक डेट किया. साल 2015 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया. शादी के प्रपोजल को यादगार बनाने के लिए रोहित ने बेहद दिलचस्प तरीका अपनाया.



Herald