Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रहाणे ने ठोका बेहतरीन शतक, ऑस्ट्रेलिया पर 82 रनों की हुई भारत की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 277 रन 5 विकेट के नुकसान पर है. रवींद्र जडेजा (40 रन) और अजिंक्य रहाणे (104 रन) क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि नाथन लियोन ने 1 विकेट झटका. भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर अब तक 82 रनों की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि नाथन लियोन ने 1 विकेट झटका. भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर अब तक 78 रनों की बढ़त बना ली है.


अजिंक्य रहाणे की कप्तानी और बल्लेबाजी की तारीफ भारतीय क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अलावा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज भी कर रहे हैं. पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर उसके ही गढ़ मेलबर्न में दबाव बना दिया है.


मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने धमाकेदार अंदाज में शतक ठोक दिया और भारतीय टीम को कंगारुओं पर बढ़त दिलाने में अहम रोल निभाया.



Herald