Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का पहला वनडे टॉस से पहले रद्द

    पर्ल (साउथ अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे मुकाबला रद्द कर दिया गया. टीम होटल में कुछ नए कोविड-19 मामलों को देखते हुए बोलैंड पार्क पर्ल में खेला जाने वाला यह मैच टॉस होने से पहले ही रद्द कर दिया गया.  

तीन मैचों की सीरीज के अगले मुकाबलों को होना तय नहीं लग रहा है. ये दो मुकाबले केपटाउन में सोमवार और बुधवार को होने वाले हैं. उधर, इंग्लैंड की टीम का गुरुवार को दौरे से लौटने का कार्यक्रम है.

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि इंग्लैंड टीम के दो सदस्य संभावित तौर पर कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. खिलाड़ियों और प्रबंधन ने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है, वह मेडिकल टीम की अगली सलाह तक अपने कमरे में ही रहेंगे.

ईसीबी के महानिदेशक एश्ले जाइल्स ने कहा, 'खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की बेहतरी हमारा प्राथमिकता है. हम टेस्ट के परिणाम का इंतजार करेंगे.

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच यह मैच शुक्रवार को खेला जाने वाला था. लेकिन इस मुकाबले को रविवार तक टाल दिया गया था. तब मेजबान टीम का एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

 

The post साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का पहला वनडे टॉस से पहले रद्द appeared first on Bhavtarini.