Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपना वजन कम करने में जुटे रोहित शर्मा, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग चोट पर बीते कुछ दिनों में काफी बात हुई है। रोहित ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल रहे और टेस्ट सीरीज में भी उनकी उपलब्धता पर संदेह कायम है। हर किसी को संदेह है कि बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकादमी में रोहित का रीहैब कैसा चल रहा है। इस बीच हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि रोहित इसके साथ ही थोड़ा वजन कम करने की भी कोशिश कर रहे हैं। रोहित का प्रयास है कि कुछ किलो वजन कम करके वह भविष्य में बार-बार होने वाली चोटों से बच सकते हैं।


दरअसल आईपीएल (IPL 2020) के दौरान रोहित चोटिल हो गए थे, जिस वजह से उन्‍हें ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया. मगर अब उनके टेस्‍ट सीरीज खेलने पर भी संशय नजर आ रहा है. हालांकि वह शुरुआत के दो टेस्‍ट मैच नहीं खेल पाएंगे और आखिरी के दोनों मैच खेलने के लिए उन्‍हें पहले फिटनेस टेस्‍ट पास करना होगा.


इन दिनों रोहित एनसीए में डबल मेहनत कर रहे हैं. वह अपनी हेमस्ट्रिंग चोट पर काम तो कर ही रहे हैं, साथ ही अपना वजन कम करने के लिए भी जमकर पसीना बहा रहे हैं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार रोहित भविष्‍य में हल्‍की चोटों की संभावनाओं को कम करने के लिए अपना वजन कम कर रहे हैं. रविवार को रोहित ने एनसीए से इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ तस्‍वीरें भी शेयर की, जिसमें वह आईपीएल की तुलना में ज्‍यादा अच्‍छे शेप में नजर आ रहे हैं.


Herald