Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिल्मों में एक्टिंग के बाद सलिल अंकोला की क्रिकेट में वापसी, बने मुंबई टीम के चीफ सेलेक्‍टर

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सलिल अंकोला को बुधवार को आगामी घरेलू सत्र के लिये मुंबई का नया मुख्य चयनकर्ता चुना गया. घरेलू सत्र अगले महीने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के साथ शुरू होगा. अंकोला (52 वर्ष) ने भारत के लिये एकमात्र टेस्ट मैच में दो विकेट चटकाये थे. उन्होंने 20 वनडे भी खेले जिसमें 13 विकेट झटके थे. घरेलू क्रिकेट में अंकोला ने 54 मैच खेले और 181 विकेट चटकाये जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर छह विकेट रहा था. चयन समिति के अन्य सदस्य संजय पाटिल, रविंद्र ठाकेर, जुल्फिकार पार्कर और रवि कुलकर्णी हैं हालांकि संघ ने अभी अपने कोच के नाम का खुलासा नहीं किया है जबकि मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरू होने में सिर्फ 24 दिन का समय ही बाकी है।

बात करें मुंबई के नए चयनकर्ता सलिल अंकोला की तो मुंबई के ही तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि यह उनका पहला और आखिरी टेस्ट मैच भी था। इसमें उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए थे। टेस्ट के अलावा उन्होंने 20 एकदिवसीय मैच भी खेले जिसमें उनके नाम 13 विकेट दर्ज हुए। उन्होंने 54 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले और 181 विकेट चटकाए। लेकिन फिर उन्होंने अचानक से 28 वर्ष की उम्र में संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया।


सलिल ने क्रिकेट छोड़ फिल्मी दुनिया का रुख कर लिया और फिल्मों-टीवी सीरियल में काम करने लगे। इसके बाद उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, वे डिप्रेशन का शिकार हुए, फिर उन्होंने 2011 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और बाद में 2013 में फिर से शादी की।उधर अंकोला के चयन पर एमसीए की सीआईसी के प्रमुख लालचंद राजपूत ने बताया की सलिल ने इस पद के लिए आवेदन दिया था और वे एकलौते ऐसे उम्मीदवार थे जिन्हें टेस्ट क्रिकेट का अनुभव था।



Herald