Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में कंगारू टीम के प्रदर्शन पर भड़के एलन बॉर्डर, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि गुलाबी गेंद से खेले गए अभ्यास मैच में आक्रामक शतक जमाकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिये उनका आत्मविश्वास बढा है. इस साल यूएई में आईपीएल में फॉर्म और फिटनेस के लिये जूझते रहे पंत ने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में 73 गेंद में 103 रन बनाये थे. भारत को अब एडीलेड में दिन रात के टेस्ट के लिये विकेटकीपर के तौर पर पंत और रिधिमान साहा में से चुनना है.

पंत ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ जब मैं बल्लेबाजी के लिये उतरा तो काफी ओवर थे हनुमा विहारी और मैं अच्छी साझेदारी बनाना चाहते थे और देर तक टिककर खेलना चाहते थे. मैने धीरे धीरे आत्मविश्वास हासिल कर लिया. ऋषभ पंत के आक्रामक शतक और हनुमा विहारी के संयमपूर्ण पारी से भारत ने दूसरे दिन आखिरी सीजन में 170 रन जोड़े। इस दौरान पंत और विहारी ने अपने शतक पूरे किए। अंतिम ओवर में 22 रन बने और पंत ने आखिरी गेंद पर सैकड़ा पूरा किया।


बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, ''मैंने किसी भी तरह की क्रिकेट में आखिरी सेशन में जितना भी खेल देखा उनमें यह बहुत ही बेकार और लचर प्रदर्शन था।'' उन्होंने कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया ए है। वे ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे है। वे युवा हैं जो नेशनल टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी फील्डिंग, गेंदबाजी, कप्तानी में प्रदर्शन सभी शर्मनाक था। वह बहुत ही बेकार था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत एडिलेड में 17 दिसंबर से होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच से होगी।



Herald