Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमेरिका की क्रिकेट लीग में खेलेगी किंग खान की टीम नाइट राइडर्स

स्पोर्ट्स डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान अब क्रिकेट की दुनिया के भी अपना साम्राज्य बढ़ाते जा रहे हैं। शाहरुख खान की नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी अब अमेरिका की क्रिकेट लीग में भी निवेश करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के बाद शाहरुख खान अमेरिका में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम के मालिक होंगे।

नई दिल्ली: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की मालिक द नाइट राइडर्स ग्रुप अमेरिका की मुख्य क्रिकेट लीग-मेजर लीग क्रिकेट में निवेश करेगी. द नाइट राइडर्स ग्रुप की अपनी टीम कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी खेलती है, जिसका नाम त्रिनबागो नाइट राइडर्स है. एमएलसी टूर्नामेंट 2022 में शुरू होने की उम्मीद है. नाइट राइडर्स ग्रुप में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावल और उनके पति जय मेहता के साथ बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का निवेश है और अब वे अमेरिका की छह टीमों की टी 20 लीग चलाने में मदद करने के लिए एक रणनीति दीर्घकालिक निवेश का हिस्सा है.


शाहरुख खान ने एक बयान में कहा, ‘कुछ समय से हम नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को वैश्विक तौर पर बढ़ाने का मौका तलाश रहे थे. इसी के तहत हम अमेरिका में शुरू होने वाली टी-20 लीग के आयोजकों के संपर्क में भी थे. दुनिया में जहां भी कोई बड़ी क्रिकेट लीग होगी, हम वहां निवेश करने के मौके तलाशेंगे’.अमेरिका क्रिकेट एंटरप्राइसेस (एसीई) ने घोषणा की है कि नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी उनके मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में बड़े इन्वेस्टर की भूमिका निभाएगी.



Herald