Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंड्या के दीवाने हुए ये क्रिकेटर, कहा- धोनी, विराट के बाद ये होंगे अगले ग्लोबल सुपर स्टार

स्पोर्ट्स डेस्क। हार्दिक पंड्या भले ही गेंद से अपना योगदान नहीं दे पा रहे हों, लेकिन बल्ले से वह टीम के लिए पूरी जान लगा रहे हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर रविवार को उन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेलकर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारते हुए मुकाबले में छह विकेट से जीत दिलाई.

पंड्या की इस पारी के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद अब हार्दिक पंड्या ग्लोबल स्टार हो सकते हैं. वॉन का ये भी कहना है कि अगले तीन साल में आईसीसी के दो टूर्नामेंट भारत में ही हैं और हार्दिक यहां धमाल मचा सकते हैं.

माइकल वॉन ने कहा, 'अगला टी-20 वर्ल्ड कप भारत में है. आईपीएल भी है. साल 2023 में वनडे का वर्ल्ड कप भी भारत में ही है. हार्दिक के पास बेहतरीन मौका है कि वो अगले ग्लोबल स्टार बन सकते हैं. धोनी लंबे समय तक स्टार थे. फिलहाल विराट ग्लोबल स्टार हैं. हार्दिक के पास अगले तीन साल अभी और हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि हार्दिक ग्लोबल स्टार बन सकते हैं.



Herald