Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस क्रिकेटर पर लगा भारी जुर्माना, तोड़ा ICC का नियम

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला हेमिल्टन में खेला गया. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पारी और 134 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 11 दिसंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा. खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. आईसीसी ने इस बात की जानकारी दी है.

मामला विंडीज की पारी के 62वें ओवर की है जब कप्तान जेसन होल्डर विकेटों के बीच रन लेने के लिए दौड़ रहे थे तभी मिशेल ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. मिशेल को आईसीसी की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया. आईसीसी ने साथ ही मिशेल के अनुशासन रिकॉर्ड में भी एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है. जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है.

ऑलराउंडर मिशेल ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है.



Herald