Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: रवींद्र जडेजा टी-20 सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चोट के चलते बाकी बची टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। जडेजा के ही दम पर भारतीय टीम ने आखिरी वनडे और पहला टी20 मैच जीता है, लेकिन वे अब चोट की वजह से आगे सीरीज नहीं खेल पाएंगे।पहले टी-20 मुकाबले के दौरान जडेजा को भारतीय पारी के आखिरी ओवर में मिशेल स्टार्क की बाउंसर से सिर के बाईं ओर चोट लगी. वह विकेट के बीच दौड़ते हुए दर्द से कराहते दिखे.


रवींद्र जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनके ‘कन्कशन’ (सिर पर चोट लगना) विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल ने क्षेत्ररक्षण किया था. पिछले साल जुलाई में ही आईसीसी ने किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगने पर उसके विकल्प को उतारने की अनुमति दी थी. जडेजा की चोट को लेकर बीसीसीआई ने ट्वीट किया,‘रवींद्र जडेजा को पहले टी-20 मैच में पहली पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगी. क्षेत्ररक्षण के दौरान युजवेंद्र चहल मैदान पर उतरे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम जडेजा की हालत पर नजर रखे हुए है.


बीसीसीआई मेडिकल टीम की ओर से भारतीय पारी के बाद ड्रेसिंग रूम में जडेजा की मेडिकल जांच की गई. जडेजा अभी डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे और शनिवार सुबह जांच के बाद जरूरत पड़ने पर स्कैन के लिए ले जाया जाएगा. फिलहाल वह जारी टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे.इस बीच चयन समिति ने जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर को भारत की टी-20 टीम में शामिल किया है.



Herald