Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्राउंड पर 'कुश्ती' करते नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, प्रैक्टिस से पहले दिखा ऐसा अंदाज - देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट (डे-नाइट) के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ओपनर होंगे। ईशांत शर्मा की गैर मौजूदगी में उमेश यादव तीसरे पेसर होंगे। टीम में चार स्पेशलिस्ट बॉलर हैं। शमी, बुमराह और उमेश पेस डिपार्टमेंट संभालेंगे। रविचंद्रन अश्विन अंतिम 11 में अकेले स्पिनर हैं। अब दोनों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए दोनों ही टीमें ग्राउंड पर पसीना बहा रही है. प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कुश्ती करते देखा गया. यह एक ड्रिल (Drill) का हिस्सा था.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 17 दिसंबर से खेली जाएगी. उससे पहले टीम इंडिया ने नेट्स पर पसीना बहाया. टीम इंडिया पहली बार विदेशी धरती पर डे-नाइट टेस्ट मुकाबला खेलेगी. उससे पहले टीम इंडिया ने फन ड्रिल में हिस्सा लिया. जहां खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की. बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ी एक दूसरे से कुश्ती लड़ रहे हैं. फिर खिलाड़ी एक दूसरे को कैचिंग प्रैक्टिस करा रहे हैं. आखिर में उनको एक गेम में हिस्सा लेते देखा गया.


वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, 'फन ड्रिल... सॉलिड नेट सेशन के पहले बैट्री फुल चार्ज करने के लिए.' इस वीडियो को बीसीसीआई ने 15 दिसंबर की शाम को शेयर किया था, जिसके अब तक 60 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. कई लोगों को यह फन ड्रिल काफी पसंद आ रही है.



Herald