नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वसीम जाफर इन दिनों अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में ट्विटर पर कई Memes शेयर किए हैं और इसके अलावा टीम इंडिया को की सीक्रेट मैसेज भी दिए हैं। टीम इंडिया को 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज के पहले दो मैच चेन्नई में खेले जाने हैं। इससे पहले इंग्लैंड टीम का श्रीलंका दौरा खत्म हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। गॉल इंटरनैशनल स्टेडियम पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जेम्स एंडरसन ने छह विकेट लिए। एक फैन ने वसीम जाफर को टैग कर पूछा कि भारतीय क्रिकेटरों को किस तरह से टेस्ट सीरीज में एंडरसन का सामना करना चाहिए, तो इसका जवाब उन्होंने सुष्मिता सेन और डॉमनिक सिब्ले के मीम से दिया।
फैन ने वसीम जाफर को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, 'वसीम जाफर एंडरसन ने श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट झटके, भारतीय सलामी बल्लेबाजों को उनका सामना कैसे करना चाहिए।' इस पर जाफर ने एक फोटो शेयर की, जिसमें सुष्मिता सेन और इंग्लैंड के बल्लेबाज डॉमनिक सिब्ले नजर आ रहे हैं। अगर आप इस मीम को डिकोड करेंगे तो इसका मतलब निकलेगा 'सेनसिब्ली (SenSibly)' फिर क्या था, कुछ ही देर में जाफर का ट्वीट वायरल हो गया।
फैन्स ने इस पर खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं। इंग्लैंड ने सोमवार को श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में छह विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतकर आई है, जबकि इंग्लैंड टीम श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतकर भारत पहुंचेगी। ऐसे में दोनों टीमों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ होगा।
The post जेम्स एंडरसन ने श्रीलंका में झटके 6 विकेट, वसीम जाफर ने सुष्मिता ‘सेन’ के MEME के जरिए टीम इंडिया को दी नसीहत appeared first on Bhavtarini.