Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय फैन ने दिया रोहित शर्मा, शुभमन गिल और पंत का बिल, 6683 रुपये का खाना खाया

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में क्रिकेट को लेकर कितना जुनून है, ये तो सबको पता है। क्रिकेट फैंस अपने फेवरिट प्लेयर की एक झलक पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। लेकिन अगर विदेश में अपनों का साथ मिल जाए, तो क्या ही कहना। शुक्रवार को ऐसे ही क्रिकेट फैन ने मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में अपने फेवरिट इंडियन क्रिकेटर्स को देखा और उन्हें सिर्फ देखते रहने के लिए ही खाना ऑर्डर कर दिया। इसके बाद उसने खिलाड़ियों को बिना बताए उनका 118.69 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 7000 रुपए) का बिल भी पे किया। नवलदीप सिंह नाम के इस फैन ने अपने सोशल मीडिया साइट पर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी की फोटोज और वीडियो भी शेयर की।

भारतीय फैन ने ट्विटर पर उनका वीडियो और फोटो साझा कर सभी को ये बात बताई. वहीं उसने बिल की फोटो भी ट्वीट की है. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अपने देश में तो खुलकर नहीं घूम पाते लेकिन विदेशी दौरों पर वो वहां के लोकल रेस्तरां में जरूर नजर आते हैं. मेलबर्न में रोहित शर्मा के साथ पंत, गिल और सैनी भी रेस्तरां में लंच करने गए. जहां उन्हें एक भारतीय फैन ने पहचान लिया. इस भारतीय फैन ने उनके टेबल का बिल खुद दिया. जिसके बाद ऋषभ पंत ने उस फैन और उसकी पत्नी को शुक्रिया भी कहा.


बता दें भारतीय खिलाड़ियों ने सॉय सॉस चिकन, चिकन मशरूम और डाइट कोक पी जिसका बिल 118.69 ऑस्ट्रेलियन डॉलर आया. जो कि भारतीय करेंसी में कुल 6683 रुपये है. इन खिलाड़ियों के पास ही बैठे एक फैन ने उनका सारा बिल दिया. फैन ने अपने साथी खिलाड़ियों के पास बैठे रहने के लिए भूख ना होने के बावजूद खाने की चीजें भी ऑर्डर की.


Herald