

नई दिल्ली: आज से ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में भारत के साथ बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहा है. वहीं इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भावुक होते देखा गया है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
✊ #AUSvIND pic.twitter.com/4NK95mVYLN
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 6, 2021
मोहम्मद सिराज ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है. वहीं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में राष्ट्रगान बजने के दौरान वह काफी भावुक नजर आए हैं. इस दौरान वह अपने आंशू पोंछते दिखे हैं. वहीं उनके साथी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें संभालने की कोशिश भी की है.
हैदराबाद के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे की शुरुआत के दौरान अपने पिता को खो दिया था. सिराज अपने डेब्यू टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं. वहीं आज खेले जा रहे टेस्ट मैच में उन्होंने वापसी कर रहे अनुभवी बल्लेबाज डेविड वार्नर को अपना शिकार बनाया है. सिराज ने अपने दूसरे ओवर में वार्नर का स्लिप में चेतेश्वर पुजारा को आसान कैच दिलाया. मोहम्मद सिराज ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए बीते सात साल में भारत के लिए टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए
Herald