Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत दौरे से पहले ही इंग्लैंड की टीम ने कर दी 'बड़ी गलती', नासिर हुसैन भड़के

पूर्व अंग्रेज कप्तान नासिर हुसैन का मानना है इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए जॉनी बेयरस्टो को आराम देकर गलती की है. नासिर हुसैन ने इंग्लैंड के चयनकर्ताओं से अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है. जॉनी बेयरस्टो ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले सप्ताह गॉल में पहले टेस्ट मैच में 47 और नाबाद 35 रन बनाए थे.जॉनी बेयरस्टो को पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रखना इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम के बीच आराम देने की नीति का हिस्सा है. इंग्लैंड को इस कैलेंडर वर्ष में 17 टेस्ट और आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेना है


नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘मेरे कहने का मतलब है कि यह चिंता का विषय है, क्योंकि जॉनी बेयरस्टो स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. इन तीन खिलाड़ियों में जो रूट और बेन स्टोक्स के साथ जॉनी बेयरस्टो शामिल हैं, लेकिन उसे स्वदेश लौटने के लिए कहा गया है और बाकी चेन्नई जा रहे हैं. नासिर हुसैन ने कहा, ‘इस पर फिर से विचार करना होगा. खिलाड़ी जिस दौर (कोविड का दौर) से गुजरे हैं वह दुस्वप्न जैसा है. उन्हें पिछली गर्मियों और फिर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में जैव सुरक्षित वातावरण में दिन बिताने पड़े. इसके बाद खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका गए, अब श्रीलंका में है, फिर भारत जाएंगे और उसके बाद आईपीएल में खेलेंगे.इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैं इस स्थिति को कतई कम करके नहीं आंक रहा हूं.


यह चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल काम है, लेकिन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए आपकी सर्वश्रेष्ठ टीम होनी चाहिए.’ नासिर हुसैन ने कहा, ‘आपको भारतीय दौरे के लिए रोटेशन या विश्राम देने पर ध्यान देना चाहिए या इस महत्वपूर्ण सीरीज के पहले टेस्ट मैच को ध्यान रखकर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना चाहिए.इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन नहीं करके चयनकर्ता इंग्लैंड के प्रशसकों के प्रति जवाबदेह हैं. नासिर हुसैन ने कहा, ‘जब विकेट टर्न ले रहा हो तो इंग्लैंड के प्रशंसक देखते हैं कि स्कोर दो विकेट पर 20 रन हो गया. तब वे सवाल कर सकते हैं. मैं स्पिन के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को टीम में चाहता हूं और बेयरस्टो ऐसा बल्लेबाज है या ऐसे बल्लेबाजों में शामिल है.



Herald