Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind Vs Aus: भारत को लगा बड़ा झटका, ये तूफानी बल्लेबाज़ चोट के कारण टीम से बाहर

नई दिल्ली: टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके सलामी बल्लेबाज और रिजर्व विकेटकीपर केएल राहुल बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 2 जनवरी को मेलबर्न में भारत के अभ्यास सत्र के दौरान राहुल नेट्स में हिट हो गए और बाएं हाथ की चोट के कारण बाहर हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा है कि केएल राहुल के बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है।

बीसीसीआई ने कहा कि राहुल को चोट के कारण शेष दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने यह भी बताया कि चोट से पूरी तरह से उबरने में राहुल को लगभग 20 दिन लगेंगे। वह जल्द ही भारत के लिए रवाना होंगे और उन्हें उपचार के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में ले जाएंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज चल रही है। जिसके दो टेस्ट मैच हो चुके हैं, और तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होना है। केएल राहुल बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के दौरान चोटिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले मोहम्मद शमी और उमेश यादव भी चोटिल थे और शेष मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिए गए थे।



Herald