Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 : KKR से कौन होगा अंदर और कौन बाहर!

आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकती है। इससे पहले फ्रेंचाइजियां अपने-अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि नीलामी से पहले दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स इन पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं?


क्रिस ग्रीन
बिग बैश में शानदार प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी को कोलकाता ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। मगर आईपीएल 2020 में ग्रीन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, उन्हें केवल एक ही में खेलने का मौका मिला था। ऐसे में केकेआर इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है।

कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कहे जाने वाले कुलदीप यादव का भी पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। वह अपनी गेंदबाजी से कोई कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने पांच मैचों में केवल एक विकेट अपने नाम किया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है केकेआर कुलदीप को भी रिलीज कर सकती है।

दिनेश कार्तिक


केकेआर नीलामी से पहले जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, उसमें एक बड़ा नाम दिनेश कार्तिक का भी हो सकता है। कप्तानी छोड़ने के बाद भी पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था। वह 14 मैचों में केवल 169 रन ही बना सके। ऐसे में केकेआर इस बल्लेबाज को रिलीज कर किसी दूसरे विकेटकीपर को शामिल करना चाहेगी।


रिंकू सिंह
रिंकू सिंह पहले किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते थे। बाद में वह कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा बने। आईपीएल 2020 में उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, उन्हें केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 11 रन बनाए। नीलामी से पहले केकेआर रिंकू सिंह को भी रिलीज कर सकती है।



Herald