

महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के मुकाबले में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया। वह इस टी20 टूर्नमेंट के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में खेलते नजर आए। बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन ने मुकाबले में एक विकेट भी झटका और वह 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हालांकि उन्होंने कोई गेंद नहीं खेली। मुंबई को हालांकि इस मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी जो टूर्नमेंट में उसकी लगातार तीसरी हार रही। इस हार के साथ खिताबी जीत की उसकी उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। 21 साल के अर्जुन ने अपने सीनियर डेब्यू मैच में हरियाणा के ओपनर चैतन्य बिश्नोई को पविलियन की राह दिखाई। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अर्जुन ने मैच में 3 ओवर फेंके और 34 रन देकर एक विकेट झटका।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 21 साल का बेटा अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के लिए क्वालिफाई कर लेगा, क्योंकि उसने मुंबई की टीम के लिए अपना पदार्पण कर लिया है.मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है, जिसका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया.
अर्जुन मुंबई के लिए विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है. अर्जुन को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
Herald