

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जो कोई गेंदबाज नहीं चाहता. बल्लेबाज को आउट करने के बाद अंपायर ने गेंद को नो-बॉल करार दे दिया. शाहीन शाह अफरीदी ने चालाकी से हेनरी निकोल्स को आउट किया, लेकिन अंपायर ने नो-बॉल करार दे दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
न्यूजीलैंड 74 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था. मैच में वापसी के लिए पाकिस्तान को विकेट की सख्त जरूरत थी. यह काम पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने की. उन्होंने हेनरी निकोल्स को आउट कर दिया. लेकिन अंपायर ने नो-बॉल दे दी. री-प्ले में देखा गया कि पैर बाहर था. हेनरी निकोल्स भी पवैलियन की तरफ जाने लगे थे. अंपायर के नो-बॉल देने के बाद वो वापिस लौटे और खुश पाकिस्तानी टीम हैरान रह गई.No no Shaheen!
— Spark Sport (@sparknzsport) January 4, 2021
Henry Nicholls is caught behind off a Shaheen Shah Afridi no ball! It's all happening at Hagley ⭕️????#NZvPAK #InsideEdge pic.twitter.com/M4a1eMYws8
न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और काइल जेमीसन की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 83 रन कर दिया.रिजवान (61) और अजहर (93) ने पांचवें विकेट के लिये 91 रन जोड़कर पाकिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा. दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमीसन ने 5 विकेट झटके. वहीं टिम साउदी और ट्रेंड बोल्ट को 2-2 विकेट मिले.
Herald