Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक ने खेला ‘घटिया’ शॉट, स्मिथ ने दो प्रयास में लिया शानदार कैच: VIDEO

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया के मुख्य बल्लेबाज पहली पारी में खराब शॉट खेलकर आउट हुए हैं। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बाद मयंक अग्रवाल गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। अग्रवाल का शानदार कैच स्टीव स्मिथ ने लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत नाबाद थे। लंच के ठीक बाद मयंक ने अपनी एकाग्रता खो दी। वे टी20 स्टाइल में कवर के ऊपर से शॉट मारने के प्रयास में आउट हुए। हेजलवु़ड की गेंद पर सेकंड स्लिप में स्टीव स्मिथ ने उनका जबरदस्त कैच लिया। पहले प्रयास में उछलकर उन्होंने गेंद को बाउंड्री की ओर जाने से रोका और दूसरे प्रयास में कैच ले लिया। मयंक 38 रन बनाकर आउट हुए। 75 गेंद की पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया।मयंक ने लंच से पहले नाथन लियोन की गेंद पर 102 मीटर लंबा छक्का मारा था। इसे देखकर कंगारू खिलाड़ी भी हैरान हो गए थे। मयंक ने आगे बढ़कर गेंद को लांग ऑन और मिडविकेट बाउंड्री के बीच में उड़ा दिया। मयंक सीरीज के शुरुआती दो मैच में खेले थे।


फ्लॉप होने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद हनुमा विहारी के चोटिल होने के कारण चौथे टेस्ट में उन्हें बतौर मध्यक्रम बल्लेबाज शामिल किया गया।मयंक से पहले रहाणे को मिशेल स्टार्क ने मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। उन्होंने 93 गेंद की पारी में 37 रन बनाए। इस दौरान रहाणे के बल्ले से तीन चौके निकले। रहाणे एक बार फिर अच्छी शुरुआत करने के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने सीरीज में एकमात्र शतक मेलबर्न में लगाया था। जोश हेजलवुड की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 94 गेंद की पारी में 25 रन बनाए। पुजारा के बल्ले से दो चौके निकले।



Herald