Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Video: राशिद खान ने चकमा देकर किया बल्लेबाज को आउट, फिर ऐसे मनाया जश्न

स्पोर्ट्स डेस्क। बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मुकाबला खेला गया. जहां जोश फिलिप की धमाकेदार पारी की बदौलत सिडनी ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राशिद खान की हुई. उन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट झटके. लेकिन उनके अलावा एडिलेड का कोई गेंदबाज नहीं चला. जिसके चलते सिडनी मैच जीतने में कामयाब रहा. उन्होंने शानदार अंदाज में गेंद डालकर कप्तान डेनियल ह्यूग्स को एलबीडब्लू किया. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


एडिलेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए. उनकी तरफ से जोनाथन वेल्स ने 66 रन की शानदार पारी खेली. 151 रन का पीछा करने उतरी सिडनी के लिए गेंदबाज राशिद खान विलेन साबित हुए. उन्होंने आते ही ओपनर जैक एडवर्ड्स और जोश फिलिप को आउट किया. फिर उन्होंने कप्तान डेनियल ह्यूग्स को चलता किया. उन्होंने चकमा देकर उनको आउट किया.


बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स को सबसे मजबूत टीम माना जा रहा है. इस जीत के साथ ही वो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है. वहीं एडिलेड चौथे स्थान पर खिसक गया है. एडिलेड की तरफ से जोनाथन वेल्स ने 66 रन तो बनाए. लेकिन उन्होंने यह रन बनाने के लिए 56 बॉल खेलीं. टी-20 के लिहाज से उन्होंने काफी गेंद खेलने के बाद यह रन बनाए. उनके अलावा कप्तान एलेक्स कैरी ने 31 रन की पारी खेली. राशिद खान के तीन विकेट लेने के बाद भी सिडनी ने आसानी से मुकाबला जीत लिया. आखिर में जेम्स विंस और जोर्डन सिल्क ने मिलकर यह मुकाबला जीत लिया. विंस ने नाबाद 45 रन और सिल्क ने नाबाद 38 रन की पारी खेली.



Herald