Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग XI का ऐलान, नवदीप सैनी करेंगे डेब्यू

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 7 जनवरी से खेला जाएगा. रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट के लिए टीम के साथ जुड़ चुके हैं. रोहित का सिडनी टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल होना पहले से तय था. रोहित शर्मा बतौर ओपनर शुभमन गिल के साथ मैदान में उतरेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पिछले दो मैचों में खराब फॉर्म से गुजर रहे मयंक अग्रवाल को ड्रॉप कर दिया गया है.


भारतीय टीम ने मंगलवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नेट सत्र में अभ्यास किया, जहां सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर थीं। वह तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों के खिलाफ काफी सहज दिखे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजिंक्य रहाणे ने कहा कि रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे.मयंक अग्रवाल पिछली आठ टेस्ट पारियों में से सात में बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे हैं, जिससे टीम प्रबंधन को उनकी जगह रोहित शर्मा को शामिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. वहीं, उमेश यादव के चोटिल होने के बाद नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है. नवदीप सैनी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे. नवदीप सैनी तेज गति से गेंदबाजी करने के साथ पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग हासिल करने में भी सक्षम हैं.


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में ऐसी है भारतीय प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.



Herald