Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए नीलामी में उतरेंगे कुल 292 खिलाड़ी 

 नई दिल्ली 
इस मिनी ऑक्शन के लिए 1114 क्रिकेटरों ने अपना नाम रजिस्टर किया था। आठ फ्रेंचाइजी के शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने के बाद 292 खिलाड़ियों की आखिरी लिस्ट तैयार की गई है, जो मिनी ऑक्शन में उतरेंगे।आईपीएल के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में 18 फरवरी को होने वाले मिनी ऑक्शन में 292 खिलाड़ी उतरेंगे। बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नीलामी में दो करोड़ रुपये की मैक्सिमम बेस प्राइस रखा गया है, जिसमें दो भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और केदार जाधव और आठ विदेशी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जैसन रॉय और मार्क वुड शामिल हैं।
 
नीलामी के लिए 12 खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रखा गया है, जबकि एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस में 11 खिलाड़ियों में दो भारतीय हनुमा विहारी और उमेश यादव शामिल हैं। 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में 15 खिलाड़ी हैं और ये सभी विदेशी हैं। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में 65 खिलाड़ी हैं, जिनमें 13 भारतीय और 52 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और तीन खिलाड़ी एसोसिएट देशों के होंगे। टीमों के पास बचे हुए खिलाड़ियों और पर्स की स्थिति कुछ इस तरह है-
 
चेन्नई सुपरकिंग्स
पर्स: 22.9 करोड़ रुपये
बची जगह: 7 (1 विदेशी)

दिल्ली कैपिटल्स
पर्स: 12.9 करोड़ रुपये
बची जगह: 6 (2 विदेशी)

कोलकाता नाईट राइडर्स
पर्स: 10.75 करोड़ रुपये
बची जगह: 8 (2 विदेशी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पर्स: 35.90 करोड़ रुपये
बजी जगह: 13 (4 विदेशी)
 
राजस्थान रॉयल्स
पर्स: 34.85 करोड़ रुपये
बची जगह: 8 (3 विदेशी)

मुंबई इंडियंस
पर्स: 15.35 करोड़
बची जगह: 7 (4 विदेशी)

किंग्स इलेवन पंजाब
पर्स: 53.20 करोड़
बची जगह: 9 (5 विदेशी)

सनराइजर्स हैदराबाद
पर्स:10.75 करोड़ रुपये
बची जगह: 3 (1 विदेशी)

The post आईपीएल के 14वें सीजन के लिए नीलामी में उतरेंगे कुल 292 खिलाड़ी  appeared first on Bhavtarini.