

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में शतक जड़ने में कामयाब रहते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 42 शतक जड़ने वाले कप्तान बन जाएंगे. इसी के साथ ही वह रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे, जिनके नाम बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 41 शतक दर्ज हैं. कोहली के नाम फिलहाल टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर अब तक कुल 41 शतक हैं और वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के साथ बराबरी पर हैं.
कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
1. विराट कोहली - 41 शतक/रिकी पोटिंग - 41 शतक
2. ग्रीम स्मिथ - 33 शतक
3. स्टीव स्मिथ - 20 शतक
4. माइकल क्लार्क - 19 शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक की बात करें, तो विराट कोहली के नाम अब तक 70 शतक हैं. विराट कोहली से आगे पोंटिंग (71) और सचिन तेंदुलकर हैं. पिछले साल विराट कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला था, लेकिन इस साल विराट कोहली शतक बनाने के लिए बेताब होंगे. कोहली अगर चेन्नई में शतक लगाते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकी पोंटिंग के 71 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
1. सचिन तेंदुलकर - 100 शतक
2. रिकी पोटिंग - 71 शतक
3. विराट कोहली - 70 शतक
Herald