Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन विश्व रैंकिंग में ऑलराउंडरों की सूची में पांचवें स्थान पर

दुबई
भारत के रविचंद्रन अश्विन  इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा विश्व रैंकिंग में ऑलराउंडरों  की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कप्तान विराट कोहली  बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नै में दूसरे टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में 106 बनाए तथा मैच में आठ विकेट लिए। भारत ने यह मैच 317 रन से जीता था। ऑलराउंडरों की सूची में उनके 336 अंक हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर  (407) अंक शीर्ष पर हैं। उनके बाद अश्विन के स्पिन जोड़ीदार रविंद्र जडेजा (403 अंक), इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (397) और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (352) का नंबर आता है।

गेंदबाजों की सूची में 34 वर्षीय अश्विन 804 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बने हुए हैं जबकि जसप्रीत बुमराह 761 अंक लेकर आठवें स्थान पर हैं। बुमराह को चेन्नै टेस्ट में विश्राम दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिन्स (908 अंक) इस सूची में टॉप पर हैं।

चेन्नै में शून्य और 62 रन की पारियां खेलने वाले कोहली बल्लेबाजों की सूची में 838 अंक लेकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (Kane Williamson) (919 अंक) शीर्ष पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (891) दूसरे स्थान पर हैं।

एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई मार्नस लाबुशेन (878) तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (869) चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। चेन्नै टेस्ट में उन्होंने छह और 33 रन बनाए थे। भारत के चेतेश्वर पुजारा चेन्नई में 21 और सात रन ही बना पाये थे और वह 727 अंक के साथ आठवें स्थान पर खिसक गये हैं।

The post अश्विन विश्व रैंकिंग में ऑलराउंडरों की सूची में पांचवें स्थान पर appeared first on Bhavtarini.