Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोटेरा की पिच स्पिनरों के लिए होगी मददगार

अहमदाबाद
सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव का फिटनेस टेस्ट दो दिन के भीतर होगा जिससे पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ दिन रात के तीसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। यह टेस्ट 24 फरवरी से खेला जाएगा। समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन की पसंद के मुताबिक एक बार फिर स्पिनरों की मददगार पिच तैयार जाएगी ताकि रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल अपना शानदार प्रदर्शन दोहरा सकें।

दूसरे टेस्ट में 20 में से 15 विकेट अक्षर और अश्विन ने लिए। दूधिया रोशनी में होने वाले मैच के कारण कुलदीप यादव की जगह तीसरे तेज गेंदबाज को उतारा जा सकता है। ऐसे में उमेश और मोहम्मद सिराज में से एक को मौका मिलेगा। बता दें कि सीरीज का तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से मोटेरा स्टेडियम में खेला जाना है।

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘उमेश का फिटनेस टेस्ट दो दिन के भीतर होगा।’ उमेश मांसपेशी की चोट के कारण पिछले साल मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे।

The post मोटेरा की पिच स्पिनरों के लिए होगी मददगार appeared first on Bhavtarini.