

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या केवल अपने खेल के कारण ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण भी चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर इस खिलाड़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य के साथ पूल में तस्वीरें साझा कीं। अगस्त्य इन तस्वीरों में अपने पिता हार्दिक और मां नताशा स्टेनकोविक के साथ नजर आ रहे हैं।
नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की और लिखा कि हमारे बेटे का पूल में पहला दिन। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में इससे पहले भी हार्दिक और उनके बेटे अगस्त्य की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। यह तस्वीर हार्दिका पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की थी।
Too cool for the pool ???? My boy’s clearly a water baby ???? pic.twitter.com/FppLqjBtTx
— hardik pandya (@hardikpandya7) February 10, 2021
इस तस्वीर में हार्दिक अपने बच्चे के ऊपर झुकते हुए दिखाई दे रहे हैं। बच्चा मुस्कुरा रहा है और उसके चेहरे को छूने की कोशिश कर रहा है। इस तस्वीर को साझा करने के साथ, नताशा स्टेनकोविक ने लिखा, 'आई लव यू।'
Herald