Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जडेजा

स्पोर्ट्स डेस्क। चोटिल आलराउंडर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत चेन्नई में पहला टेस्ट 227 रन से हारकर सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है। सीरीज का दूसरा टेस्ट चेन्नई में ही 13 फरवरी से शुरू होना है। जडेजा के अंगूठे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में फ्रैक्चर हो गया था जिससे वह ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट से बाहर हो गए थे। उन्हें सिडनी में एक्सपर्ट से विचार विमर्श के बाद बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चोट के इलाज के लिए भेजा गया था।


चेन्नई में होने वाले दोनों टेस्टों के लिए टीम घोषित कर दी गई थी और उम्मीद की जा रही थी कि जडेजा अहमदाबाद में तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए फिट हो जाएंगे लेकिन उन्हें ठीक होने में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है और उनके आखिरी दो टेस्टों के लिए फिट होने की संभावना नहीं है। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भी फिट हो पाएंगे यह भी अभी स्पष्ट नहीं है।

रविन्द्र जडेजा की कमी टीम इंडिया को खूब खल रही है। पहले टेस्ट मैच में वाॅशिंगटन सुन्दर और शाहबाज नदीम गेंद से कमाल नहीं कर पाए थे। जिसके कारण अश्विन पर दबाव बढ़ गया था। हालांकि सुन्दर ने पहली पारी में अच्छी पारी खेली थी। दूसरे टेस्ट मैच में अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। वहीं कुछ क्रिकेटर कुलदीप यादव को भी मौका देने की बात कर रहे हैं।



Herald