

इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय सरजमीं पर मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच भारतीय धरती पर कुल 60 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 19 और इंग्लैंड ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 28 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम भारत को 35 साल से नहीं हरा सकी है। ऐसे में आइए जानते हैं चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम मिजाज और क्या कहती है मैच रिपोर्ट?

चेन्नई में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में मौसम साफ रहेगा। बारिश की बिल्कुल कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अगर पिच की बात करें तो आमतौर पर चेपॉकी की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन इस बार यहां तेज गेंदबाजों के लिए भी मौका होगा, क्योंकि पिच पर घास है। पिच क्यूरेटर के मुताबिक, चेपॉक की पिच देखने में सपाट होती है। पहले दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। वहीं मैच के तीसरे दिन के बाद स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला पिच पर देखने को मिल सकता है।
चेपॉक में कुल टेस्ट हुए: 32
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 10
बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 10
सर्वाधिक टोटल: भारत 759/7 (190.4 ओवर) खिलाफ इंग्लैंड
न्यूनतम टोटल: भारत 83/10 (38.5 ओवर) खिलाफ इंग्लैंड
Herald