Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑलराउंडर जयंत यादव बंधे विवाह बंधन में

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम  के ऑलराउंडर जयंत यादव और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा चावला  शादी के बंधन में बंध गए हैं। जयंत इस समय टीम इंडिया (Team India) से बाहर हैं। उन्होंने अपना अंतिम इंटरनैशनल मैच साल 2017 में खेला था।

वनडे में जयंत ने 8 रन बनाने के साथ एक विकेट अपने नाम किया है। जयंत की शादी की खबर टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने दिया। चहल ने अपने ऑफिशियल ट्वटिर हैंडल पर जयंत और दिशा की शादी वाली फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। जयंत क्रीम कलर की शेरवानी और दिशा महरून कलर के लहंगे में दिखाई दे रही हैं। फोटो में दोनों के परिवार के सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं।

चहल ने फोटो का कैप्शन लिखा, ' मुबारक हो जयंत और दिशा।' जयंत पिछले दिनों हरियाणा की ओर से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रोफी में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 6 मैच खेले। इस दौरान जयंत ने 7 विकेट अपने नाम किए।

The post ऑलराउंडर जयंत यादव बंधे विवाह बंधन में appeared first on Bhavtarini.