Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvENG Day-Night Test Day-1: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, मजबूत स्थिति में भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले करने का फैसला किया है। भारत की पहली पारी जारी है। इससे पहले, इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने छह और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट झटके। चार टेस्ट मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी है।

09:22 PM: 24.5 ओवर में स्टोक्स की गेंद पर रन लेने के साथ ही रोहित शर्मा ने अपने करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया।

09:16 PM: 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/2, रोहित शर्मा 43 और विराट कोहली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:53 PM: 19.4 ओवर में जैक लीच की गेंद पर रोहित शर्मा ने लिया एक रन और इसके साथ ही भारत के 50 रन भी पूरे हुए। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 51/2, रोहित 33 और विराट कोहली 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:32 PM: 15.5 ओवर में जैक लीच की गेंद पर बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हुए पुजारा। भारत को लगा दोहरा झटका। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/2, रोहित 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। नए बल्लेबाज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आए हैं।

08:29 PM: 14.6 ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शुभमन गिल ने थमाया जैक क्राउली को आसान सा कैच। गिल 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

08:21 PM: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31/0, रोहित शर्मा 21 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने आर्चर के पहले ही ओवर में दो शानदार चौके जड़े।

08:01 PM: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/0, रोहित 10 और शुभमन गिल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:36 PM: डिनर ब्रेक के बाद खेल शुरू। रोहित और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/0, रोहित 9 और शुभमन गिल 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06:54 PM: डिनर ब्रेक तक भारत का स्कोर 5/0, रोहित शर्मा 5 और शुभमन गिल 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06:45 PM: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/0, रोहित शर्मा 1 और शुभमन गिल 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06:30 PM: भारत की पहली पारी शुरू। रोहित शर्मा और शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे हैं।

06:16 PM: पहली पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम। 48.4 ओवर में अक्षर की गेंद पर बोल्ड हुए बेन फोक्स। फोक्स 12 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने झटके छह विकेट।

06:05 PM: 46.3 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने थमाया बुमराह को कैच। इंग्लैंड को लगा नौवां झटका।

05:58 PM: 44 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 104/8, फोक्स 5 और ब्रॉड 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:40 PM: 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 101/8, स्टुअर्ट ब्रॉड 3 और बेन फोक्स 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:30 PM: 37.3 ओवर में इंग्लैंड ने गंवाया आठवां विकेट, आर अश्विन की गेंद पर जैक लीच ने चेतेश्वर पुजारा को थमाया कैच। लीच 3 रन बनाकर आउट हुए। 98 रनों पर इंग्लैंड ने 8वां विकेट गंवाया।

05:17 PM: 34.2 ओवर में इंग्लैंड ने 93 रनों पर सातवां विकेट गंवा दिया है। अक्षर पटेल ने जोफ्रा आर्चर को क्लीन बोल्ड किया। आर्चर 11 रन बनाकर आउट हुए। पटेल का यह चौथा विकेट है।

05:01 PM: अक्षर पटेल ने बेन स्टोक्स को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया है। इंग्लैंड ने 28.5 ओवर में 81 रनों पर छठा विकेट गंवा दिया है। अक्षर पटेल ने बेन स्टोक्स के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, अंपायर ने उन्हें आउट दिया, स्टोक्स ने रिव्यू लिया और रिप्ले के बाद थर्ड अंपायर ने अंपायर्स कॉल का फैसला सुनाया। स्टोक्स 24 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। बेन फोक्स का साथ देने जोफ्रा आर्चर आए हैं।

04:53 PM: इंग्लैंड ने दूसरे सेशन के पहले ही ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया। ओली पोप 1 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इस तरह से इंग्लैंड ने 27.4 ओवर में 81 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। बेन फोक्स आए हैं अब बेन स्टोक्स का साथ देने आए हैं।

04:51 PM: दूसरे सेशन का खेल शुरू, ओली पोप और बेन स्टोक्स क्रीज पर उतरे, भारत की ओर से टी ब्रेक के बाद पहला ओवर आर अश्विन कर रहे हैं।

04:30 PM: पहले दिन का टी ब्रेक हो चुका है। इंग्लैंड ने 27 ओवर में चार विकेट पर 81 रन बनाए हैं। बेन स्टोक्स 6 और ओली पोप 1 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं।

04:24 PM: 24.4 ओवर में इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। जैक क्रॉले 53 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। क्रॉले ने 84 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली। बेन स्टोक्स का साथ देने ओली पोप आए हैं।

04:12 PM: इंग्लैंड ने 21.5 ओवर में 74 रनों पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। आर अश्विन ने जो रूट को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रूट ने रिव्यू लिया और रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने अंपायर्स कॉल का फैसला सुनाया। फील्ड अंपायर ने रूट को आउट करार दिया था। रूट 37 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। जैक क्रॉले जबर्दस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब उनका साथ देने बेन स्टोक्स आए हैं।

03:59 PM: 18.3 ओवर में जैक क्रॉले ने अक्षर पटेल की गेंद पर चौका लगाकर अपनी टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया। 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 67/2, जो रूट 11 और क्रॉले 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:44 PM: 14 ओवर में इंग्लैंड के 50 रन पूरे। 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 51/2, जैक क्रॉले 39 और जो रूट 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:26 PM: 10 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 30 रन है। जैक क्रॉले 23 और कप्तान जो रूट 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:06 PM: इंग्लैंड ने 27 रनों पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बेयरेस्टो को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। सिब्ले के बाद बेयरेस्टो भी बिना खाता खोले आउट हुए। जैक क्रॉले दूसरे छोर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और 23 गेंद पर 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

02:45 PM: डॉमिनिक सिब्ले बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे ईशांत शर्मा ने सिब्ले को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड ने 1 रन पर पहला विकेट गंवा दिया है। जॉनी बेयरेस्टो जैक क्रॉले का साथ देने क्रीज पर आए हैं।

02:32 PM: भारत की ओर से पहला ओवर ईशांत शर्मा कर रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉले और डॉमिनिक सिब्ले ने पारी का आगाज किया है।

02:27 PM: दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर, पहले इंग्लैंड टीम का राष्ट्रगान हुआ और फिर भारतीय टीम का।

02:20 PM: मैच से पहले ईशांत शर्मा को 100वें टेस्ट के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित शाह ने स्मृति चिह्न दिया। कप्तान विराट कोहली ने टीम के सभी खिलाड़ियों का गृहमंत्री और राष्ट्रपति से परिचय कराया।



Herald