Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL Auction 2021: अर्जुन तेंदुलकर की न्यूनतम कीमत 20 लाख, जानें श्रीसंत-भज्जी और पुजारा का बेस प्राइस

आईपीएल 2021 नीलामी में टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल होंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। वहीं, बैन के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापस लौटे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी इस नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्रीसंत का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। दरअसल, आईपीएल 2021 की नीलामी में शामिल होने के लिए कुल 1097 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है। इसमें 814 भारतीय और 283 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। लिस्ट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 863 अनकैप्ड जबकि 207 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके खिलाड़ी हैं।


इस साल श्रीसंत के साथ बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी इस निलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने खुद को इससे दूर रखा है। बता दें कि श्रीसंत के ऊपर लगा प्रतिबंध इस साल सितंबर में समाप्त हो गया था और वह हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे।


शाकिब का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले में शाकिब के अलावा 10 और खिलाड़ी हैं। इनमें हरभजन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, केदार जाधव, स्टीव स्मिथ, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियम प्लंकेट, जेसन रॉय, मार्क वुड और कोलिन इनग्राम शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी का बेस प्राइस क्रमशः 50 लाख और एक करोड़ रुपये हैं।



Herald