Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL Auction में इन 3 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेगी RCB की नजर

स्पोर्ट्स डेस्क। अगले कुछ घंटे में आईपीएल का मिनी ऑक्शन शुरू हो जाएगा। नए सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी के पास यह बड़ा मौका है कुछ नए खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ने का। ऑक्शन में 250 से प्लेयर्स की बोली लगाई जाएगी। पंजाब किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास अच्छा मौका है कुछ नए खिलाड़ियों पर दांव लगाने का। आरसीबी की निगाहें इस ऑक्शन में तीन विदेशी खिलाड़ियों पर होगी। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, और ऑस्ट्रेलिया के ही मोइजेस हेनरिक्स का नाम शामिल है। राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस साल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट कुछ विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश रहेगी। राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर कप्तान कोहली और डिवीलियर्स पर जरुरत से ज्यादा निर्भर है। इस दबाव को कम करने के लिए टीम मैनेंजमेंट ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों के नाम पर विचार कर रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: इस टीम ने सिर्फ 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया

रिटेन खिलाड़ी: 13, विदेशी खिलाड़ी: 2, उपलब्ध भारतीय स्लॉट: 12, उपलब्ध विदेशी स्लॉट: 6
खर्च किया पैसा: 57.10 करोड़ रुपएore, उपलब्ध अमाउंट: 27.90 करोड़ रुपए


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन: बेंगलुरु टीम ने विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदत्त पड्डीकल, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, उमेश यादव, वाशिंगटन सुंदर, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, मोइन अली, युजवेंद्र चहल, एबी डीविलयर्स।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: अक्षदीप नाथ, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, डेल स्टेन, हेनरिक क्लासेन, हिम्मत सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, मार्कस स्टोइनिस, मिलिंद कुमार, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रयास रे बर्मन, शिमरोन हेटमायर, टिम साउदी।



Herald