Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सबा करीम और ब्रैड हॉग ने RCB को इस खिलाड़ी को खरीदने को बताया जोखिम भरा फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग दोनों का मानना है कि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल की नीलामी में ग्लेन मैक्स्वेल को 14.25 करोड़ रुपए में खरीद कर बहुत बड़ा जोखिम लिया है. सबा और हॉग के अनुसार, पिछले कुछ समय में मैक्स्वेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है ऐसे में आरसीबी द्वारा उनपर लगाया गया ये दांव उलटा भी पड़ सकता है. इससे पहले मैक्स्वेल को पिछले साल पंजाब किंग्स ने 10.75 रुपए की भारी भरकम राशि पर ख़रीदा था लेकिन आईपीएल 2020 में वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. पिछले सीजन के 13 मैचों में वो केवल 108 रन ही बना पाए थे जिसके बाद पंजाब की टीम ने उन्हें इस साल रिलीज कर दिया था.


भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता रह चुके सबा करीम ने ग्लेन मैक्स्वेल को एक मैच विजेता खिलाड़ी बताया. हालांकि उन्होंने कहा कि, ये धुआंधार बल्लेबाज अब तक आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं कर सका है. सबा ने कहा, "कोई भी नहीं कह सकता मैक्स्वेल का प्रदर्शन कैसा होगा. आरसीबी ने ये बहुत बड़ा जोखिम लिया है, शायद इसके पीछे उनकी मंशा अपना मध्यक्रम मजबूत करना होगी. इसमें कोई शक नहीं है कि, मैक्स्वेल एक मैच विनर खिलाड़ी है और यही वजह है कि, शायद आज भी आईपीएल में आज भी उन्हें खरीदने की होड़ मची हुयी है.


वो एक बहुत ही अद्भुत खिलाड़ी है, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ साथ वो ऑफस्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. साथ ही वो एक असाधारण फील्डर भी है. वो एक संपूर्ण खिलाड़ी है, लेकिन उनकी सार्थकता तभी साबित होगी जब वो एक मैच विनर के रूप में प्रदर्शन करेंगे. मैंने अब तक किसी भी आईपीएल टीम के लिए उन्हें ऐसा प्रदर्शन करते हुए नहीं देखा है.



Herald