

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में नजारा बदला-बदला सा नजर आया। कोरोना महामारी की वजह से एक साल बाद दर्शक और क्रिकेट फैंस मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। चेपॉक स्टेडियम में फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों की खूब हौसलाफजाई की और उनका उत्साह बढ़ाया। इसका असर भारतीय खिलाड़ियों खासकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर भी देखने को मिला। विराट प्रशंसकों की शोर पर झूमते दिखे और पहले की तरह एक बार फिर से जोशीले और आक्रामक अंदाज में नजर आए।

भारतीय टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इस बीच विराट का एक मस्ती भरा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। कप्तान कोहली बीच मैदान में सीटी बजाकर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखे। रविवार की छुट्टी होने के चलते मैदान पर करीब 12000 दर्शक मौजूद रहे जिन्होंने जमकर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया। एक वक्त पर इंग्लैंड की आधी टीम सिर्फ 87 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुकी थी। इसी दौरान मोहम्मद सिराज ने भारतीय धरती पर अपनी पहली ही गेंद पर ओली पोप को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा दिया। पोप का विकेट गिरते ही मैदान पर दर्शकों का शोर और उत्साह बढ़ता गया।
दर्शकों ने तालियां और सीटी बजाकर अपनी खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया। इसे देखकर विराट कोहली भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने भी सीटी बजाते हुए दर्शकों का साथ देना शुरू कर दिया। उन्होंने सीटी बजाते हुए दर्शकों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘और तेज बजाओ।कोहली के ऐसा करते ही स्टेडियम में दर्शकों की आवाजें गूंजनी शुरू हो गई। हालांकि, इस पर भी विराट कोहली ने कान में हाथ लगाकर इशारों-इशारों में कहा कि उन्हें अब भी सुनाई नहीं दे रहा है।When in Chennai, you #WhistlePodu! ????????#TeamIndia skipper @imVkohli egging the Chepauk crowd on & they do not disappoint. ???????? @Paytm #INDvENG
— BCCI (@BCCI) February 14, 2021
Follow the match ???? https://t.co/Hr7Zk2kjNC pic.twitter.com/JR6BfvRqtZ
Herald