Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

1200 रुपये प्रति किलो घी बेच रहे हैं धोनी, मार्केट में भारी डिमांड

रांची के राजकुमार और लाखों प्रशंसकों के चहेते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने अब रिटेल बिजनेस में कदम रखा है। झारखंड की राजधानी रांची में उनका पहला रिटेल आउटलेट इजा फार्म्स के नाम से खुला है। इसमें आर्गेनिक सब्जी के साथ ही डेयरी प्रोडक्‍ट दूध, घी व खाने-पीने की कई दूसरी चीजें बेची जा रही हैं। रिटेल बिजनेस के जरिये टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर से अपनी ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने की जुगत में हैं। धौनी के रिटेल शॉप में सबसे महंगा घी बिक रहा है। 300 रुपए में 250 ग्राम की दर से घी की कीमत 1200 रुपये प्रति किलोग्राम रखी गई है।

धौनी का क्रिकेटिंग स्टाइल और फैशन जिस तरह लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, ठीक उसी तरह उनके आउटलेट में भी प्रशंसकों- ग्राहकों की भारी भीड़ जुट रही है। धौनी के दीवाने कहते हैं कि कि भले ही माही ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है, लेकिन उनकी छाप अब भी उनके मन-मस्तिष्‍क में रची बसी है। अब माही के फार्म हाउस के हेल्‍दी प्रोडक्‍ट्स उनकी सेहत सुधारेंगे। धौनी के प्रोडक्‍ट की गुणवत्‍ता बेहतर और किफायती होने की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।

इधर, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के रिटेल बिजनेस में एंट्री को उनके प्रशंसक योग गुरु और पतं‍जलि के सर्वेसर्वा बाबा रामदेव से जोड़कर देख रहे हैं। अभी-अभी खुले इजा फार्म्स रिटेल शॉप में धौनी के फार्म हाउस में उपजाई गई सब्जियां, स्‍ट्रॉबेरी और दूध-घी बेचा जा रहा है। रांची में महेंद्र सिंह धौनी का 43 एकड़ में फार्म हाउस है। जहां धौनी ऑर्गेनिक सब्जी और फलों की खेती कर रहे हैं।



Herald