Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी20 WC के लिए ब्रैड हॉग ने चुने भारत के 3 बेस्ट तेज गेंदबाज, जानें किसको दी जगह

भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में अब महज सात महीनों का समय बचा है। लगभग सभी टीमें इस टूर्नामेंट के लिए अपनी बेस्ट टीम तैयार करने में जुटी हुईं हैं। भारतीय टीम ने भी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के दौरान कुछ खिलाड़ियों को आजमाया और वह टीम के लिए उम्मीद पर एकदम खरे उतरे। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर जैसे प्लेयरों ने मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टीम इंडिया के लिए जहां बैटिंग ऑर्डर में काफी ऑप्शन नजर आ रहे हैं, वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार की शानदार वापसी और शार्दुल के अच्छे प्रदर्शन ने टीम के बेस्ट तीन गेंदबाजों के बारे में सोचने पर मजबूत कर दिया है। इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने टी20 विश्व कप के लिए भारत के तीन गेंदबाजों के नाम बताए हैं और उनके मुताबिक टीम को इनके साथ जाना चाहिए।


अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ब्रैड हॉग ने कहा, 'आपको बुमराह और भुवनेश्वर की जरूरत जाहिर तौर पर वहां पर पड़ेगी। इस बात पर निर्भर करता है कि विकेट कैसी होंगी। अगर विकेट धीमी होती है तो मैं नटराजन के साथ जाना चाहूंगा, लेकिन अगर तेज विकेट होती है तो मैं मोहम्मद शमी के साथ जाऊंगा।' लेकिन, याद रखने वाली बात है कि आखिरी के ओवरों में शमी को काफी रिवर्स स्विंग भी मिलती है तो मैं इस अनुभवी गेंदबाज के साथ जाना पसंद करूंगा और नटराजन को बैकअप गेंदबाज के तौर पर रखूंगा। तो मेरे हिसाब से मैं टी20 वर्ल्ड कप में भुवी, बुमराह और शमी के जाऊंगा।'

भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में बेहद शानदार रहा था। उन्होंने पांचवें और निर्णायक मुकाबले में महज 15 रन देकर 2 जेसन रॉय और जोस बटलर जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह अपनी शादी के चलते ब्रेक पर चल रहे हैं। टी20 के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 23 मार्च को पुणे में खेला जाएगा



Herald